July - december 2025 (PART-2)
Cover Page July-December 2025
Impact Factor - 3.50 ( IIFS)
Impact Factor - 3.786 ( SJIF )
The journal is currently indexed in ROAD (Directory of Open Access Scholarly Research) and Google Scholar.
SHODH BHUMI
[A Peer-reviewed, Refereed, Bi-Annual, Multidisciplinary & Multilingual Research Journal of Education & Pedagogy]
वर्ष -2 | अंक 2 | जुलाई-दिसंबर, 2025
Contents/ विषय सूची
65. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में सृजनात्मकता व संवेगात्मक बुद्धि का स्थान
मुक्तिमणि शुक्ला, डॉ. अखिला सिंह गौर
Abstract:
किसी भी देश का विकास उसकी शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है। किसी भी कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए उचित नीतियां बनाना व उन्हें क्रियान्वित करना ही सबसे बड़ी चुनौती है। सृजनात्मकता के संवेनात्मक बुद्धि दो ऐसे तत्व हैं जिनकी उपस्थिति बालकों को विशिष्ट बनाती है। इन्हीं के आधार पर बालक अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम है। इसी हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सृजनात्मकता से सम्बंधित कुछ आधारभूत सिद्धांत इस प्रकार है 1) प्रत्येक बालक की विशिष्ट क्षमताओं को स्वीकृत करना, पहचानना व उनके विकास का प्रयास करना। 2) लचीलेपन के आधार पर कार्यक्रम क्रियान्वित कर शिक्षार्थियों में ऐसी क्षमता विकसित करना जिससे छात्र अपनी प्रतिभा व रुचि के अनुसार अपना रास्ता चुन सके। 3) सृजनात्मकता और तार्किक सोच, तार्किक निर्णय लेने और नवाचार को प्रोत्साहित करना। 4) कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए स्कूल तैयारी मॉड्यूल बनाकर यह सुनिश्चित करना कि प्रत्येक विद्यार्थी स्कूल के लिए तैयार है। यह भी सृजनात्मकता को विकसित करने में सहायक होगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति: 2020 के अंतर्गत बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर लगवाये जायेंगे व इसके लिये उन्हें स्वास्थ्य कार्ड भी प्रदान किये जायेंगे क्योंकि स्वस्थ बालक की संवेगात्मक बुद्धि उचित प्रकार से कार्य करेगी व बालक परिस्थितियों व संवेगों के साथ समायोजन करने में सक्षम रहेगा। समायोजित संवेगों का धनी व्यक्ति परिस्थितियों के साथ भलीभांति समायोजन बना लेता है।
अतः प्रत्येक राष्ट्रीय शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को सामाजिक, संज्ञानात्मक, संवेगात्मक, नैतिक व बौद्धिक व सृजनात्मक रूप से विकसित करना है जिससे राष्ट्र को उन्नत बनाया जा सके।
मुख्य बिंदुः राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, संवेगात्मक बुद्धि, सृजनात्मकता।
संदर्भ-सूची
1. भटनागर, सुरेश, गुप्ता महिमा, सिंह, के.पी. (2014) ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ आर. लााल बुक डिपो, मेरठ।
2. भटनागर, सुरेश (2014) ‘भारत में शिक्षा व्यवस्था का विकास, आर. लाल बुक डिपो ।
3. पाठक, पी.डी. (2011) ‘भारतीय शिक्षा और उसकी समस्याएँ, विनोद पुस्तक मन्दिर, आगरा-2
4. https://hi.wikipedia.org
5. https://www.drishtiias.com
6. https://www.chronicleindia.com
66. आधुनिक कबीर : नागार्जुन
निधि कुमारी
Abstract:
हिन्दी साहित्येतिहास ग्रन्थ में ज्ञानाश्रयी भक्तिकाव्यधारा के प्रतिनिधि कवि कबीर की तरह आधुनिककालीन कवि नागार्जुन ने भी अपनी रचनाओं, काव्यों के माध्यम से समाज में व्याप्त छूआछूत, पाखण्ड, अंधविश्वास, बाह्यआडंबर, सत्ताधीशों, मठाधीशों आदि के खिलाफ बेबाकी से अपने विचारों को रखनेवाले जन समाज के समर्थक के रूप में प्रस्तुत होते हैं। बाबा नागार्जुन पूँजीवादी व्यवस्था की पैतरेबाजियों और शोषक वर्ग की संवेदनहीनता को अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं।
कबीर की भाषा के सम्बन्ध में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी लिखते हैं कि “वे वाणी के डिक्टेटर थे। इनका भाषा कर जबरदस्त अधिकार था। वहीं जनकवि नागार्जुन के सम्बन्ध में डॉ. नामवर सिंह लिखते हैं कि “नागार्जुन की बीहड़ कल्पना रिक्शा खींचने वाले, फटी विवाइयाँ वाले, कुलिश कठोर खुरदरे पैरों के चित्र भी आंकती है… मनुष्य के ये वे रूप है जो नागार्जुन न होते तो हिन्दी कविता में शायद ही आ पाते।”
जिस तरह भक्तिकाल में कबीर ने तत्कालीन व्याप्त सामाजिक बुराईयों पर करारा व्यंग्य किया है ठीक उसी प्रकार आधुनिक काल में जनकवि नागार्जुन को ‘आधुनिक कबीरश के नाम से सम्बोधित किया जाता है।
मुख्य बिंदुः ज्ञानाश्रयी, वैष्णव, मिथ्याभिमान, आत्मानुभव, आपातकाल, लोक पीड़ा, सामाजिक विक्षोभ, प्रगतिवाद, धर्म दर्शन, सर्वांगदर्शन ।
संदर्भ-सूची:
(1) कबीर वाणी : परिशिष्ट-2, आचार्य हजारी प्रसाद दिवेदी, पृष्ठ संख्या 320
(2) कबीर साहित्य की प्रासंगिकता, डॉ. शुकदेव सिंह, पृष्ठ संख्या-8
(3) वागर्थ पत्रिका, दिसम्बर- 2018, सम्पादकीय पृष्ठ संख्या-11
(4) नागार्जुन का रचना संसार-विजय बहादुर सिंह, पृष्ठ संख्या-57
(5) नागार्जुन रचनावली भाग-2 पृष्ठ संख्या -81
(6) बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् पत्रिका, मार्च-2019 पृष्ठ संख्या-269
(7) वही, पृष्ठ संख्या-209
(8) कबीर – हजारी प्रसाद दिवेदी, राजकमल प्र० नई दिल्ली- 1993, पृष्ठ संख्या 131
67.संवैधानिक अनुच्छेद 312 और भारतीय सेवाओं का सृजन, कार्यप्रणाली और भविष्य की संभावनाएँ
दलगंजन सिंह
Abstract:
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 312 संघीय शासन प्रणाली की प्रशासनिक रीढ़ के रूप में देखा जाता है, जो अखिल भारतीय सेवाओं के सृजन और संचालन से संबंधित है। इन सेवाओं का उद्देश्य एक ऐसे प्रशासनिक ढाँचे का निर्माण करना है जो संघ और राज्यों दोनों के बीच समन्वय स्थापित कर सके तथा देशभर में सुशासन, नीतिगत एकरूपता और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित कर सके। स्वतंत्रता के पश्चात भारत के संविधान निर्माताओं ने यह महसूस किया कि यदि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को स्थायी बनाना है तो एक ऐसी अखिल भारतीय सेवा का निर्माण आवश्यक है जो राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ राज्य स्तर पर भी कुशल प्रशासन प्रदान करे। यह शोधपत्र अनुच्छेद 312 की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संवैधानिक प्रावधान, अखिल भारतीय सेवाओं की संरचना, भूमिका, न्यायिक व्याख्या, समसामयिक चुनौतियाँ तथा इनके भविष्य की संभावनाओं का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। इसके माध्यम से यह स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक सुधारों और प्रौद्योगिकी के युग में अखिल भारतीय सेवाओं को कैसे अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनाया जा सकता है।
मुख्य बिंदुः अनुच्छेद 312, अखिल भारतीय सेवाएँ, संघीय शासन, भारतीय प्रशासन, सिविल सेवा सुधार, न्यायिक दृष्टिकोण।
संदर्भ-सूची:
1. भारतीय संविधान, 1950 (संविधान का अनुच्छेद 312, भाग xiv, अध्याया)
2. बशिष्ठ, एस. के. (2020). भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था. नई दिल्लीः प्रवीण पब्लिकेशन।
3. बक्शी, पी. एम. (2022). द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया. यूनिवर्सल लॉ पब्लिशिंग ।
4. गोस्वामी, एस. (2019). इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन एंड पॉलिटिक्स. दीप एंड डीप पब्लिकेशन्स ।
5. सुप्रीम कोर्ट, Union of India vs Tulsiram Patel, AIR 1985 SC 1416.
6. सुप्रीम कोर्ट, Pradeep Kumar Biswas vs Indian Institute of Chemical Biology, (2002) 5 SCC 111.
7. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी प्रशिक्षण रिपोर्ट्स (2020-2024) 1
8. चौधरी, रमेश (2021). भारतीय प्रशासन में नैतिकता और पारदर्शिता. अजय प्रकाशन, लखनऊ।
9. कुमार, अश्विनी (2020). Constitutional Development and National Integration in India. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस।
10. शर्मा, आर. एन. (2022). भारतीय संघवाद और प्रशासनिक संरचना. हिंदी ग्रंथ अकादमी, दिल्ली।
11. यशपाल सिंह (2023). संविधान और प्रशासनिक न्याय. भारत विद्या प्रकाशन, प्रयागराज।
12. Basu, D. D. (2021). Commentary on the Constitution of India. LexisNexis.
13. Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions, Government of India (Official Reports, 2022-2024).
14. ARC (Administrative Reforms Commission) Reports 1st to 2nd ARC (1966-2009).
15. World Bank (2020). Public Sector Governance Report: India. Washington DC.
68. Artificial Intelligence and Human Creativity: A Collaborative or Inhibitory Relationship
Prof. Shilpi Kumari, Mr. Bhanu Pratap Rana, Dr. Mayank Tripathi
Abstract:
Something strange happens when machines start painting, diagnosing, teaching. A look through over 120 academic papers from 2010 to 2025 shows AI slipping into creative spaces once thought safe from code. Refik Anadol turns city noise into swirling visuals, while Hugh Herr builds legs that move like living limbs, each motion shaped by algorithms. Then there’s the fake Rembrandt, painted by software studying centuries of brushwork. These examples sit uneasily. Tools speed things up, open doors for amateurs, stretch what feels possible. Yet hands grow idle, thinking grows thin, questions about who made what linger without answers. Creativity gains reach but loses grip. Machines help until they are needed. Moments of invention now carry invisible strings. Surprise appears where logic ends. Not every leap forward lands softly. Picture this: creativity grows when people guide AI with care, yet shrinks if they hand over control without question. What matters most sits quietly beneath the surface knowing where Al’s limits begin, staying involved every step, thinking deeply about each choice made.Implications for practice or policy:
Start with hands-on drawing before any software enters the room. When sketching becomes routine, then bring in digital helpers. Creativity first, machines later. A blank page teaches more than a screen ever could. Only after ideas flow freely should code-assisted tools appear. Skills grow from struggle, not shortcuts. Let pencils wear down before pixels arrive.
Clear rules around artificial intelligence help organizations guide staff on skills plus moral choices. When workplaces lay out expectations, people learn how machines work while understanding right from wrong. Training becomes meaningful once values shape each step forward. Rules aren’t just about code – they reflect judgment woven into daily tasks. Decisions gain clarity when boundaries exist from the start.
Starting fresh each time, creators might lean on artificial intelligence to spark ideas or wander through options yet they still hold control when choosing what stays. A tool appears here not as a leader but a helper, one that offers paths without deciding which path wins. Even with machines chiming in, judgment remains human-shaped, guided by instinct more than code. Decisions land where they always have: in hands trained by experience, not algorithms.
Who gets credit when AI helps make something? Rules are unclear now. A fresh look at ownership feels overdue. Creators need clear lines on who owns what. Right now it is messy. When machines help write, draw, or compose, someone must define control. Laws haven’t kept up. Clarity would help everyone move forward without confusion. Fairness depends on smart updates to old systems.
True understanding should shape how we judge work, not just what machines produce. Ways of checking progress need to shift, focusing on original thought rather than copied answers. Real effort deserves recognition, so methods must change to see who truly learns. Instead of accepting quick results, tests might look deeper into how ideas form. Learning grows differently in people, which means scoring shouldn’t follow a single path.
Keywords : artificial intelligence, creativity, education, human-AI collaboration, cognitive skills, qualitative meta-synthesis
संदर्भ-सूची:
Anadol, R. (2019). Data sculpture as a new media art form in the age of machine intelligence.
Leonardo, 52(2), 170-176. https://doi.org/10.1162/leon_a_01615
Bloom, B. S. (1956). Taxonomy of educational objectives: The classification of educational goals. Longmans, Green.
Boden, M. A. (2004). The creative mind: Myths and mechanisms (2nd ed.). Routledge. https://doi.org/10.4324/9780203508527
Braun, V., & Clarke, V. (2021). Thematic analysis: A practical guide to understanding and doing. SAGE Publications. https://doi.org/10.4135/9781526485328
Brown, T., Mann, B., Ryder, N., Subbiah, M., Kaplan, J. D., Dhariwal, P., Amodei, D. (2020). Language models are few-shot learners. Advances in Neural Information Processing Systems, 33, 1877-1891.
Brynjolfsson, E., & McAfee, A. (2017). The business of artificial intelligence. Harvard Business Review, 95(4), 3-11.
Pompidou.
Centre (2021). Refik Anadol: Machine hallucination.
https://www.centrepompidou.fr/en/program/calendar/event/cGxeBnn
Elgammal, A., Liu, B., Elhoseiny, M., & Mazzone, M. (2017). CAN: Creative adversarial networks, generating “art” by learning about styles and deviating from style norms. arXiv preprint arXiv:1706.07068. https://arxiv.org/abs/1706.07068
Fundáción Princesa de Asturias. (2016). Hugh Herr Princess of Asturias Award for Technical & Scientific Research. awards/laureates/2016-hugh-herr/https://www.fpa.es/en/princess-of-asturias-
Gervas, P., & León, C. (2023). From tools to collaborators: Shifting paradigms in computational creativity. Frontiers in Artificial Intelligence, 6, 1189413. https://doi.org/10.3389/frai.2023.1189413
Glăveanu, V. P. (2020). The creativity reader. Oxford University Press. https://doi.org/10.1093/oso/978019873671
Grammarly Inc. (2024). Grammarly [Writing assistance software]. https://www.grammarly.com
Henriksen, D., & Mishra, P. (2023). AI and creativity in education: A global survey of creative professionals. Computers & Education, 201. 104825.
https://doi.org/10.1016/j.compedu.2023.104825
Herr, H. (2024). Biomechatronics research group. MIT Media Lab. https://www.media.mit.edu/groups/biomechatronics/overview/
Herr, H., Whiteley, G. P., & Childress, D. S. (2020). Cyborg technology for enhanced human performance. Nature Biomedical Engineering, 4(1), 19-31. https://doi.org/10.1038/s41551-019-0494-7
Hutchins, E. (1995). Cognition in the wild. MIT Press. https://doi.org/10.7551/mitpress/1881.001.0001
Kaplan, A., & Haenlein, M. (2019). Siri, Siri in my hand, who’s the fairest in the land? On the interpretations, illustrations and implications of artificial intelligence. Business Horizons, 62(1), 15-25. https://doi.org/10.1016/j.bushor.2018.08.004
Koivisto, M. (2023). Best humans still outperform artificial intelligence in a creative divergent thinking task. Scientific Reports, 13(1), 22958. https://doi.org/10.1038/s41598-023-49924-8
Luckin, R., Holmes, W., Griffiths, M., & Forcier, L. B. (2022). Intelligence unleashed: An argument for AI in education. Pearson Education.
Mensink, T., & van Gemert, J. (2019). The Rijksmuseum challenge: Museum-centered visual Computer Vision, 127(6), 762-778. recognition. International Journal of
https://doi.org/10.1007/s11263-018-1154-8
Midjourney. (2024). Midjourney [AI image generation software]. https://www.midjourney.com
Museum of Modern Art. (2022). Refik Anadol: Unsupervised.
https://www.moma.org/calendar/exhibitions/5535
OpenAI. (2023). GPT-4 technical report. arXiv preprint arXiv:2303.08774.
https://arxiv.org/abs/2303.08774
OpenAI. (2024). ChatGPT (Version 4) [Large language model].
https://www.openai.com/chatgpt
Rajpurkar, P., Irvin, J., Zhu, K., Yang, B., Mehta, H., Duan, T., Ng, A. Y. (2017). CheXNet: Radiologist-level pneumonia detection on chest X-rays with deep learning. arXiv preprint arXiv:1711.05225. https://arxiv.org/abs/1711.05225
Runco, M. A., & Jaeger, G. J. (2012). The standard definition of creativity. Creativity Research Journal, 24(1), 92-96. https://doi.org/10.1080/10400419.2012.650092
Russell, S., & Norvig, P. (2020). Artificial intelligence: A modern approach (4th ed.). Pearson.
Sedition. (2024). Refik Anadol. https://www.seditionart.com/refik_anadol
Selwyn, N., & Aagaard, J. (2021). Banning mobile phones from classrooms-An opportunity to advance understandings of technology addiction, distraction and cyberbullying. British Journal of Sociology of Education, 42(8), 1105-1119. https://doi.org/10.1080/01425692.2021.1967305
Wadinambiarachchi, S., Murray-Rust, D., Singh, R., Wilson, J., & Cobey, F. C. (2024). The effects of generative AI on design fixation and divergent thinking. In Proceedings of the CHI Conference on Human Factors in Computing Systems (pp. 1-18). ACM. https://doi.org/10.1145/3613904.3642919
Wang, L. (2020). Towards a human-AI collaborative creative process. International Journal of Human-Computer Studies, 138, 102409. https://doi.org/10.1016/j.ijhcs.2020.102409
Wang, L., Chen, M., & Zhang, Y. (2022). Meta-analysis of AI tools’ impact on human creativity: A systematic review. Creativity Research Journal, 34(3), 287-305. https://doi.org/10.1080/10400419.2022.2107850
Xiao, Y., & Watson, M. (2019). Guidance on conducting a systematic literature review. Journal of Planning Education https://doi.org/10.1177/0739456X17723971 and Research, 39(1), 93-112.
Yin, R. K. (2018). Case study research and applications: Design and methods (6th ed.). Sage Publications. https://doi.org/10.4135/9781544323442
Zhang, K., Liu, M., & Chen, Y. (2022). Reinforcement learning applications in prosthetic control systems. IEEE Transactions on Neural Systems and Rehabilitation Engineering, 30, 445-456. https://doi.org/10.1109/TNSRE.2022.3152456
