शैक्षिक प्रसंगों के माध्यम से गिजुभाई बधेका की बाल-केंद्रित शिक्षा के सन्दर्भ मे संज्ञानात्मक, सामाजिक और संवेदनात्मक आयामों का विश्लेषणात्मक अध्ययन

सारांश

यह शोध कहानियों एवं प्रसंगो के माध्यम से गिजुभाई की शैक्षिक विरासत का अन्वेषण करता है, जिसमें बालक-केंद्रित शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में उसके संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक प्रभावों का विश्लेषण किया गया है। गुणात्मक शोध का उपयोग करते हुए, गिजुभाई की प्रमुख कृति दिवास्वप्न’, तथा संबंधित द्वितीयक स्रोतों का उद्देश्यपूर्ण चयन किया गया। आंकड़ों के संग्रंण में प्रसंगो एवं कथानकों का सावधानीपूर्वक अध्ययन टिप्पणीकरण के माध्यम से किया गया, जिसके बाद खुले कोडिंग, वर्गीकरण और थीमैटिक विश्लेषण द्वारा संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को प्रतिबिंबित करने वाले प्रतिरूपों की पहचान की गई। अध्ययन के निष्कर्ष दर्शाते हैं कि गिजुभाई की शिक्षण पद्धति संज्ञानात्मक स्वायत्तता, रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल को प्रोत्साहित करती है। सहयोग, सहानुभूति और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देती है। तथा भावनात्मक कल्याण, आंतरिक प्रेरणा और आत्मीयता की भावना को पोषित करती है। यह शोध पत्र समकालीन शिक्षा में गिजुभाई के दर्शन की प्रासंगिकता को उजागर करता है, और यह इंगित करता है कि उनका दृष्टिकोण आधुनिक शिक्षण व्यवहारों को दिशा देने में सक्षम है, जिससे सर्वांगीण, आत्मनिर्देशित और सामाजिक रूप से उत्तरदायी शिक्षार्थियों का विकास संभव हो सकता है।

मुख्य शब्दः गिजुभाई, बालक केंद्रित शिक्षा, संज्ञानात्मक प्रभाव, सामाजिक प्रभाव, भावनात्मक कल्याण, कथानक, थीमैटिक विश्लेषण।

Download Issue

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top