सारांश
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इक्कीसवीं सदी के भारत की अकादमिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया एक व्यापक नीतिगत दस्तावेज है, जो देश की समूची शिक्षा व्यवस्था के पुनर्गठन की वकालत करता है। किसी भी शैक्षिक सुधार की सफलता अंततः उसके शिक्षकों की क्षमता और दृष्टिकोण पर निर्भर करती है। इस शोध पत्र में शिक्षक शिक्षा और उसकी पाठ्यचर्या पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बहुआयामी एवं गुणात्मक प्रभावों का एक समालोचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। वर्तमान में शिक्षक प्रशिक्षण क्षेत्र में व्याप्त विसंगतियों, जैसे गुणवत्ताहीन एकल संस्थानों की बहुलता, अप्रचलित शिक्षण पद्धतियाँ और व्यावहारिक अंतःक्रिया की कमी, को रेखांकित करते हुए यह शोध नीति द्वारा सुझाए गए संरचनात्मक सुधारों का मूल्यांकन करता है। शोध के अंतर्गत मुख्य रूप से माध्यमिक एवं प्राथमिक स्तर के शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में आए क्रांतिकारी बदलावों का विश्लेषण किया गया है। इसके निष्कर्ष दर्शाते हैं कि वर्ष 2030 तक एकल बी.एड. कॉलेजों को बहु-विषयक परिसरों में परिवर्तित करना और 4-वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम को अनिवार्य न्यूनतम योग्यता बनाना शिक्षक शिक्षा के मानकीकरण की दिशा में एक युगांतरकारी कदम है। पाठ्यचर्या के स्तर पर, स्कूली शिक्षा के नए विकासात्मक ढांचे के साथ तार्किक संरेखण, बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता का समावेशन, तथा चरित्र निर्माण हेतु ‘पंचकोश विकास’ जैसी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ के सिद्धांतों का एकीकरण भावी शिक्षकों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ता है। इसके अतिरिक्त, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल युग की आवश्यकताओं को देखते हुए पाठ्यक्रम में ब्लेंडेड लर्निंग, राष्ट्रीय पोर्टलों के उपयोग और डेटा साक्षरता जैसी तकनीकी दक्षताओं को एक अनिवार्य विषय के रूप में स्थापित किया गया है। यह शोध अध्ययन वर्णनात्मक एवं गुणात्मक शोध पद्धति पर आधारित है, जिसमें नीतिगत दस्तावेजों, नियामक निकायों की रिपोटों और समकालीन शैक्षिक विमर्शों का द्वितीयक स्रोतों के रूप में विश्लेषण किया गया है। अंत में, जमीनी स्तर पर नीति के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों, जैसे संस्थानों के विलय हेतु वित्तीय संसाधनों की कमी, शिक्षक-प्रशिक्षकों के पुनः अनुकूलन की आवश्यकता और क्षेत्रीय विविधताओं के संतुलन, को उजागर करता है तथा उनके समाधान हेतु नीतिगत सुझाव प्रस्तुत करता है। यह शोध निष्कर्ष निकालता है कि यद्यपि यह नीति शिक्षक को ज्ञान प्रदाता से परामर्शदाता के रूप में रूपांतरित करने का ठोस तार्किक ढांचा प्रदान करती है, किंतु इसके पूर्ण उद्देश्यों की प्राप्ति कुशल प्रशासनिक क्रियान्वयन और मजबूत संस्थागत इच्छाशक्ति पर निर्भर है।
सूचक शब्दः राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षक शिक्षा, पाठ्चक्रम, एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान परंपरा, डिजिटल साक्षरता, व्यावसायिक विकास।
संदर्भ ग्रंथ सूची:
कस्तूरीरंगन, के., मार्गव, एम., रामानुजन, ए. बेहार, ए. विल्सन, ए. अनामलाई, एम., और अन्य। (2019)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रारूप (Draft National Education Policy) । मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार ।
एनसीईआरटी (NCERT, (2005)। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद । https://ncert-nic-in/pdf/ncframework/nf2005&h-pdf
एनसीईआरटी [NCERT. | (2023)। स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF&SE)। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार। https://ncert-nic-in/pdf/ncframework/Draft NCF School Education 6 April_2023-pdf
कोठारी, डी. एस. (1966)। शिक्षा और राष्ट्रीय विकासः शिक्षा आयोग की रिपोर्ट (1964-66)। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार।
महापात्रा, ए. के., और जेना, एस. (2022)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में 4-वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP): एक विश्लेषणात्मक विमर्श। भारतीय आधुनिक शिक्षा, 52(3), 45-581
राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE, । (2010)। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा पाठ्यचर्या रूपरेखाः गरिमापूर्ण और मानवीय शिक्षक की ओर (NCFTE2010)। भारत सरकार।
राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद [NCTE,। (2021)। एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) के कार्यान्वयन हेतु दिशानिर्देश एवं विनियामक ढांचा। भारत सरकार [https://ncte-gov-in/Website/ITEP-aspŮ
वर्मा, जे. एस. (2012)। भारत में शिक्षक शिक्षा पर उच्च अधिकार प्राप्त आयोग की रिपोर्टविनियामक और गुणात्मक सुधारों का विजन दस्तावेज (खंड 1-3)। भारत का सर्वोच्च न्यायालय ।
शर्मा, पी., और मिश्रा, आर. के. (2024)। शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा का एकीकरणः चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ। शैक्षणिक विमर्श, 16 (2), 112-1261
शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार। (2020)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020। प्रकाशन विभाग, भारत https://www-education-gov-सरकार। in/sites/upload_files/mhrd/files/NEP_Final_HINDI_0-pdf
सिंह, एम. एन. (2023)। शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में डिजिटल साक्षरता और ब्लेंडेड लर्निंग की अनिवार्यता:NEP 2020 के बाद का परिदृश्य। तकनीकी और नवाचारी शिक्षा जर्नल, 8(1), 14-29 |
