About SBJ

The Shodh Bhumi is an open-access, peer-reviewed, referred biannual national research journal published from the land of lord Birsa Munda, Ranchi, Jharkhand.

The main objective of Shodh Bhumi Journal (SBJ) is to provide an educational and pedagogical open-access platform to researchers, academicians, academic administrators and educational thinkers. Shodh Bhumi Journal (SBJ) also aims to promote multi-disciplinary studies in education, teacher education, and other disciplines and has become the leading research journal in education, teacher education, and multi-disciplinary approach related to school education.

The Shodh Bhumi Journal (SBJ) publishes research papers, articles, educational views & opinions, pedagogical views & opinions, as well as book reviews in the field related to education, school education, and teacher training.
The area of school education and teacher education & training may be related to the subject of social science, science, computer science, commerce, vocational education, physical education, drama & dance, art & craft, music, value-based education, the philosophical base of education, the psychological base of education, the sociological base of education, the historical base of education, educational measurement & evaluation and new technological innovation like artificial intelligence, robotics and digital, virtual, distance & online system of education.

The journal is always welcome to publish original research articles, book reviews, case studies, papers related to various policies, conceptual frameworks, action research, various models of teaching, empirical research papers, technical research reports, etc. We also publish special issues devoted to important topics in school education, teacher education, and future education.

शोध भूमि जर्नल के बारे में….

शोध भूमि जर्नल (एसबीजे) भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि रांची झारखंड से प्रकाशित होने वाली एक पूर्व समीक्षित ओपन एक्सेस, संदर्भित, द्विवार्षिक राष्ट्रीय शोध पत्रिका है।

शोध भूमि जर्नल का मुख्य उद्देश्य शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, अकादमिक प्रशासकों और शैक्षिक विचारकों को एक शैक्षिक और शिक्षणशास्त्रीय विषयों से संबंधित एक खुला मंच प्रदान करना है। जिससे शिक्षा, स्कूली शिक्षा और अध्यापक शिक्षा एवं अन्य विषयों में बहु-विषयक अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ावा देना है। यह शिक्षा, अध्यापक शिक्षा और स्कूली शिक्षा से संबंधित बहु-विषयक अध्ययन में अग्रणी शोध पत्रिका बन गईं है।

शोध भूमि जर्नल (एसबीजे) शिक्षा, स्कूली शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण से संबंधित क्षेत्र में शोध पत्र, आलेख, शैक्षणिक दृष्टिकोण, शैक्षणिक विचार और राय के साथ-साथ पुस्तक समीक्षा भी प्रकाशित करता है।
स्कूली शिक्षा और अध्यापक शिक्षा और प्रशिक्षण का क्षेत्र सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, वाणिज्य, व्यावसायिक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, नाटक और नृत्य, कला और शिल्प, संगीत, मूल्य आधारित शिक्षा, शिक्षा के दार्शनिक आधार के विषय से संबंधित हो सकते है। शिक्षा के मनोवैज्ञानिक आधार, शिक्षा के समाजशास्त्रीय आधार, शिक्षा का इतिहास, शैक्षिक मापन और मूल्यांकन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और शिक्षा के डिजिटल, आभासी, दूरस्थ और ऑनलाइन प्रणाली जैसे नए तकनीकी नवाचार भी अध्ययन के उभरते हुए क्षेत्र है।

शोध भूमि जर्नल(एसबीजे) हमेशा मौलिक शोधपत्र, आलेख, पुस्तक समीक्षा, केस अध्ययन, विभिन्न नीतियों से संबंधित पेपर, मौलिक शैक्षणिक विचार, क्रियात्मक अनुसंधान, शिक्षण के विभिन्न मॉडल और आविष्कार, अनुभवजन्य शोध पत्र, विभिन्न तकनीकी शोध प्रतिवेदन आदि प्रकाशित करने के लिए लेखकों का स्वागत करती है। इसके अतिरिक्त स्कूली शिक्षा, अध्यापक शिक्षा और भविष्य की शिक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दों पर समर्पित विशेष अंक भी प्रकाशित करती हैं।

















    Copyright & Undertaking Form

    Download

    Scroll to Top